फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Call to make Bharat Bandh successful

Sambhal News: भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान

Tue, 13 Feb 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Call to make Bharat Bandh successful
सौंधन। गांव मुजाहिदपुर कैलादेवी में सोमवार को भाकियू टिकैत की बैठक हुई। इसमें भारत बंद का पूरी तरह से समर्थन करने का आह्वान किया गया। साथ ही, 19 फरवरी को जिले में आ रहे प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याओं के बाबत ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। पंद्रह जनवरी तक गोवंशों को संरक्षित कराने का दावा किया गया लेकिन अब तक संरक्षित नहीं हो पाए। इससे किसान परेशान हैं। संरक्षित कराने का कार्य धरातल पर नहीं, बल्कि कागजों में दिख रहा है। कहा कि प्रशासन को चाहिए कि गोवंशों को हर हाल में संरक्षित कराए। ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि समय रहते यह नहीं हुआ तो भाकियू टिकैत आंदोलन करेगी। बताया कि 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसका पूर्ण रूप से समर्थन किया जाएगा। इस दौरान राजपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महेश यादव, गायत्री यादव, देवेंद्र, रामखिलाड़ी सिंह, राजकुमार सिंह, दुर्गेश यादव, मुनेंद्र सिंह आदि रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की और संचालन राजू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed