फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Call to follow the path shown by Baba Saheb

Sambhal News: बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Call to follow the path shown by Baba Saheb
संभल के सरायतरीन में संविधान की रक्षा का संकल्प लेते सपाई। संवाद
संभल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिले में विभिन्न संगठनों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दि बुद्ध समाज कल्याण सेवा ट्रस्ट के मोहल्ला मंडी किशनदास सराय में स्थित कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह सागर ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राष्ट्रीय प्रबंधक बेबी गौतम ने डॉ. आंबेडकर के मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सिद्धार्थ गौतम, अवनी गौतम, स्वाति, सुमित कुमार आदि रहे। संचालन जयपाल सागर ने किया। संवाद
विज्ञापन

000000
बाबा साहब ने दिया समानता का संदेश
संभल। युवा अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। अध्यक्ष पुनीत वार्ष्णेय ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के निर्माता हैं। उनके द्वारा समानता का संदेश दिया गया। इस दौरान सुआलेहीन रजा, चौधरी रविराज चाहल, सैयद शान, कपिल चंद्रा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
संभल। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह भारती आदि ने परिनिर्वाण दिवस के मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघर्ष के बारे में बताया। इस दौरान सरवन सागर, संजय सागर, अनु दयाल, बंटी सागर आदि रहे। संवाद


परिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकाला

गवां। डाॅ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गांव सिरसा स्थित बुद्ध विहार में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के बाद आंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। वीपी गौतम ने आंबेडकर के द्वारा किए गए मानव कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान बाबू सिंह यादव, वेदप्रकाश गौतम, ब्रजेश गौतम, सोनिका सागर, लालाराम राणा, अरविंद, जाविद आदि रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed