फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cadet Balram topped the poster making competition

Sambhal News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कैडेट बलराम रहे अव्वल

Sun, 12 Jan 2025 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 Jan 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Cadet Balram topped the poster making competition

विज्ञापन
संभल। रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हुई। साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कैडेट बलराम चौहान को प्रथम पुरस्कार, मैंकिल सागर को द्वितीय और कैडेट ज्योति पाल को तृतीय पुरस्कार मिला।
प्रबंधक मनीष चौहान ने कहा कि इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1984 से हुई। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य भारत के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत करना है। लेफ्टिनेंट मंदीप सिंह ने कहा कि इस दिन का महत्व स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्यों को युवाओं के बीच पहुंचाना होता है, ताकि राष्ट्र के विकास के लिए युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन

इस दौरान कैडेट मैंकिल सागर, मोहम्मद आलम, ज्योति पाल, मोहम्मद करीम नकवी, शिवम धारीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल की भूमिका सूबेदार ज्ञान सिंह ने निभाई। उन्होंने इस दौरान 33 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया। इस दौरान सोनम कुमारी, सरिता, कंचन, निशा, शिखा, पदमा, अंचित कौशिक, शिवम धारीवाल, चमन सिंह, हर्ष शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article