फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cable and starter stolen from tube wells of ten farmers of three villages

तीन गांवों के दस किसानों के नलकूप से केबल और स्टार्टर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cable and starter stolen from tube wells of ten farmers of three villages
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात जंगल में तीन गांव के दस किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने कहीं नकब लगाया तो कहीं ताले तोड़े। दस किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबल व सिंचाई का सामान चोरी कर ले गए। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीड़ल माफी निवासी रोहताश शर्मा का खेत पर नलकूप है। शनिवार रात चोर नलकूप के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसी गांव के सबिर, गुड्डू, अतुल, यासीन, राजबहादुर, करन सिंह, पूर्व प्रधान संतोष शर्मा के नलकूपों को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन

वहीं, गांव गुमसानी निवासी पप्पू सिंह और सैदपुर जयराम निवासी सतीश के नलकूप से भी चोरों ने सामान चुराया है। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किसानों को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed