फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cabinet ministers were instructed to make full preparations at the booth level, everyone's responsibility fixed

बूथ स्तर पर पूरी तैयारी करने की हिदायत दे गए कैबिनेट मंत्री, सभी की जिम्मेदारी तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cabinet ministers were instructed to make full preparations at the booth level, everyone's responsibility fixed
संभल। भाजपा ने शुक्रवार को बूथ सत्यापन अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया। संभल विधानसभा क्षेत्र की बैठक भाजपा जिला कार्यालय, एकता विहार और असमौली विधानसभा क्षेत्र की बैठक गांव कुरकावली स्थित रिसॉर्ट में हुई। दोनों बैठकों में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाए।
विज्ञापन

बैठकों की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सभी सेक्टर संयोजक, सत्यापन अधिकारी, मंडल अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन के विषय में विस्तार से बताया। बूथ समिति सत्यापन का कार्य 23 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया के सभी सत्यापन अधिकारियों को सभी बूथों पर जाकर बूथ समितियों का सत्यापन करना है। कहा कि बूथ समिति में हर मोहल्ले और गांव के सभी जातियों का सदस्य होना चाहिए। यह कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत से होना चाहिए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने की। संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि एवं जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अनामिका यादव, पंकज गुप्ता, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, विपिन गुप्ता, पुष्पलता पाल, अंजू चौधरी, संध्या अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, अंकुश ठाकुर, गणेश शर्मा, हर्षित रस्तोगी, संजय शंखधर, जयप्रकाश गुप्ता, संजय ठाकुर, राजू श्रीमाली, अखिलेश अग्रवाल, राजेश शंकर राजू, भारत सिंह यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed