{"_id":"64501c2d51cc78d1020f25b4","slug":"by-playing-the-pressure-horn-the-women-standing-at-the-shop-made-noises-sambhal-news-c-15-1-132957-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुकान पर खड़ी महिलाओं से प्रेशर हार्न बजाकर कसीं फब्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुकान पर खड़ी महिलाओं से प्रेशर हार्न बजाकर कसीं फब्तियां
विज्ञापन
चंदौसी। दुकान पर खरीदारी कर रही महिलाओं के साथ स्कूटी सवार युवकों ने फब्तियां कसने पर दुकानदार ने विरोध किया। जिस पर स्कूटी सवार युवकों ने दुकानदार से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दुकानदार ने स्कूटी सवार दो युवकों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया है।
पंजाबी कालोनी निवासी सचिन मग्गो की सराफा बाजार में बिसातखाने की दुकान है। दुकान पर अक्सर महिलाएं व युवतियां सामान लेने आती है। रविवार की दोपहर 12.20 बजे दुकान पर कुछ महिलाएं खरीदारी कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो युवक आए दुकान के बाहर प्रेशर हार्न बजाकर महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे।
दुकानदार ने जब युवकों से विरोध किया, तो युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद युवक फरार हो गए। दुकानदार सचिन मग्गो की तहरीर पर पुलिस ने कैफ व आजम निवासी मोहल्ला लक्ष्मणगंज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।