फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   By making an affidavit of marriage, pressure was made on the girl to change her religion

Sambhal News: शादी का शपथपत्र बनवाकर युवती पर बनाया धर्म परिवर्तन का दवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
By making an affidavit of marriage, pressure was made on the girl to change her religion
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने गांव के ही युवती को बहला फुसलाकर कचहरी ले जाकर शादी का शपथ पत्र बनवा लिया। इसके दस दिन में ही युवती ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, छेड़छाड़ करने, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी आसिफ 14 अगस्त को उसको बहला फुसला कर ले गया और कचहरी में ले जाकर शादी का एक शपथ पत्र तैयार कर लिया। आरोपी ने जबरदस्ती उसके हस्ताक्षर भी कर लिए। अब आरोपी उस पर धर्मपरिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर आरोपी ने बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके खिलाफ शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है कहा कि वह फोटो, वीडियो, शादी का शपथ पत्र वायरल कर देगा। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी आसिफ के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed