फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   buss runing to delhi without permission

बिना परमिट ही दिल्ली के लिए दौड़ रहीं निजी बसें, मानकों को किया जा रहा है दरकिनार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
buss runing to delhi without permission
संभल। जिलेभर से एक दर्जन से अधिक निजी डीलक्स बसें दिल्ली के लिए बिना परमिट ही दौड़ रही हैं। मानक के विपरीत सवारियों को ढोया जा रहा है। सहायक संभागीय विभाग को सुध नहीं है। शनिवार को कन्नौज में हुए बस हादसे के बाद जहां शासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर संभल जिले में अब भी धड़ल्ले से बसों को अवैध रूप से संचालन हो रहा है। ऐसे में यदि हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी। आखिर किसके संरक्षण में यह निजी बसें संचालित हो रही हैं। इसका जवाब सहायक संभागीय विभाग के पास नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि जब सहायक संभागीय विभाग की ओर से कोई परमिशन नहीं है तो इनका संचालन क्यों हो रहा है और कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन

दरअसल संभल जिले से होकर एक दर्जन से अधिक डीलक्स बसें दिल्ली के लिए जाती हैं। यह बसें मुरादाबाद और बदायूं की ओर से संभल आती हैं। जबकि कई बसें चंदौसी, गुन्नौर, बबराला, रजपुरा और अन्य कई गांवों से सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। जिनमें मानक के विपरीत सवारियों को ढोया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन बसों में दिल्ली जाने के लिए कोई परमिशन नहीं है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी लगातार संचालन किया जा रहा है। इससे जहां एक ओर परिवहन विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं दूसरी ओर सवारियों की जान को भी जोखिम है। क्योंकि इन बसों में 60 से 80 तक सवारियों को भर लिया जाता है और बेकाबू तरीके से दौड़ाई जाती हैं। सुबह से दोपहर तक अलग-अलग समय पर दिल्ली जाने वाली इन डीलक्स बसों का संचालन कई वर्षों से किया जा रहा है। हालांकि सहायक संभागीय विभाग का दावा है कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस कार्रवाई का असर बेअसर नजर आ रहा है क्योंकि संचालन लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
निजी बसों के संचालन पर कार्रवाई कर चुके हैं। आगे भी यह कार्रवाई की जाएगी। इनका संचालन नहीं होने दिया जाएगा। हम समय समय पर अभियान चलाकर कर कार्रवाई कर रहे हैं। अम्बरीश कुमार, एआरटीओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed