फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Businessmen will not be able to go abroad after installing covaxine

जिले में चार हजार ने लगवाई कोवाक्सीन, विदेश जाने पर संशय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Businessmen will not be able to go abroad after installing covaxine
चंदौसी। जिले में चार हजार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोवाक्सीन का टीका लगाया गया है। इन लोगों के विदेश जाने पर संशय बन गया है। इसकी वजह आठ देशों को छोड़कर अमेरिका, यूएसए सहित अन्य देशों ने मान्यता नहीं है। जिले में 500 से अधिक मेंथा, सींग, किराना, मेडिकल व अनाज के ऐसे बड़े कारोबारी हैं, जिनका दूसरे देशों में आना जाना लगा रहता है। कारोबारी ने कहा कि अपने देश की वैक्सीन सबसे अच्छी है। वैक्सीनेशन के बाद सुरक्षित हैं और कोई समस्या नहीं आई। जल्द ही अन्य देश भी मान्यता दे देंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण की शुरूआत हुई है। सबसे पहले कोवाक्सीन का टीका लगाया गया था। तब से 25 मई 2021 तक जिले में करीब चार हजार लोगों को कोवाक्सीन लगाई। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व, निकाय, प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इन्हीं में जिले में आमजन नागरिक, व्यापारी, कारोबारी भी शामिल हैं। कोवाक्सीन को कई देशों ने अभी मान्यता नहीं है। इनमें अमेरिका, यूएसए सहित सभी मुख्य देश शामिल हैं। इस कारण कोवाक्सीन का टीका लगवाने वाले लोगों के देश जाने का रास्ता फिलहाल बंद है। संभल जनपद के कारोबारियों का व्यापार के सिलसिले व घूमने के लिए अक्सर विदेश जाना रहता है। उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

केवल इन देशों में मिली है अभी मान्यता
चंदौसी। कोवाक्सीन के लिए ईरान, नेपाल, फिलिपींस, मेक्सिको, गुएना, पराग्वे, जिम्बॉब्बे, मॉरिशस ने ही अभी तक मान्यता दी है।
जिले में 500 से अधिक कारोबारी आते जाते रहते हैं विदेश
चंदौसी। संभल जनपद में 100 से अधिक फैक्टरियां हैं। मेंथा, सींग का बड़ा कारोबार है और यहां का उत्पाद विदेशों में निर्यात होता है। गुन्नौर में अनाज की बड़ी मंडी है। जनपद में 500 से अधिक बड़े कारोबारी ऐसे हैं, जिनका कारोबार व घूमने के लिए अक्सर विदेशों में आना जाना लगता रहा है। जब तक अन्य देशों में मान्यता नहीं मिलती, कोवैक्सीन लगवाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed