फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Businessman's hand broken after assault, case registered against three

Sambhal News: मारपीट कर व्यापारी का हाथ तोड़ा, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Businessman's hand broken after assault, case registered against three
बहजोई (संभल)। नगर के मोहल्ला संभल रोड पुराना बाजार निवासी व्यापारी गोविंद वार्ष्णेय ने कुछ लोगों पर प्लॉट की रंजिश में मार पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद मुदित, वीरेंद्र और हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसने घर के पास ही एक प्लॉट खरीदा है। जिसके चलते मोहल्ले के ही मुदित, वीरेंद्र और हिमांशु उससे रंजिश रखते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे वह घर आया तो उसके पीछे से तीनों आरोपी आ धमके और प्लॉट छोड़ने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसका हाथ टूट गया और शरीर में चोटें आई हैं। साथ ही प्लॉट न छोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मोहल्ला संभल रोड निवासी आरोपी मुदित, वीरेंद्र व हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article