फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   businessman and labour,sambhal

कारोबारी-कारीगर एकजुट संघर्ष की बनाई रणनीति

Mon, 22 Aug 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 22 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
businessman and labour,sambhal
चांदी की बिस्किट
चांदी वर्क के कारोबार पर आए संकट के बाद कारोबारी और कारीगर एकजुट हो गए हैं। शनिवार को शहबाजपपुर कला गांव में अमरोहा, संभल के कारीगरों ने बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाई।  
विज्ञापन


चांदी वर्क के कारोबार से संभल और अमरोहा में 5,000 से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं। हाथ से चांदी को कूटकर वर्क तैयार किया जाता है और वर्क की सप्लाई दिल्ली की चांदनी चौक मंडी के माध्यम से देश विदेश में होती है। कुछ लोग वर्क तैयार करते हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग उसकी ट्रेडिंग का काम करते हैं। संभल में तैयार वर्क को देश-विदेश की दवा कंपनियों तक भेजा जाता है। प्रतिष्ठित यूनानी और आयुर्वेदिक दवाओं में भी वर्क का प्रयोग होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारोबार पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की उस आदेश एडवाइजरी से संकट छा गया है जिसमें कहा गया है कि वर्क सेहत के लिए खतरा है और इसका प्रयोग रोका जाए। इसके बाद कारोबारी-कारीगर उलझन में हैं।

कारोबारियों का कहना है कि वह अपने कारोबार को बचाने के लिए प्रदेश और केंद्र की सरकार तक पैरवी करेंगे। जरूरत पड़ने पर कोर्ट जाएंगे। चांदी बर्क सेहत के  लिए कितना हानिकारक है? इस बात की जांच लैब से कराएंगे। लैब से रिपोर्ट आने पर अगला एक्शन लेंगे।


बैठक में शहबाजपुरकला, पतेई खालसा, मंसूरपुर माफी, ओबरी, खइया माफी, कमालपुर, गालिबपुर, मुकाबरपुरबंद  आदि गांवों के कारीगर और कारोबारी शामिल हुए। बैठक में मोहम्मद नईम, जहीर अहमद, नासिर हुसैन, खालिद हुसैन, अनीस मोहम्मद रजी, शहादत हुसैन, ताहिर हुसैन, कल्लू, शाहीन आदि ने भाग लिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed