फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bullet had crossed Vimlesh's chest, was stuck in Veerpal's ribs

विमलेश के दिल को चीरते हुए पार निकल गई थी गोली, वीरपाल की पसलियों में फंसी मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
bullet had crossed Vimlesh's chest, was stuck in Veerpal's ribs
संभल। चंदौसी के मौलागढ़ में प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले वीरपाल के मामले से हर कोई स्तब्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल की पसलियों में गोली फंसी मिली है, जबकि उसकी प्रेमिका विमलेश के सीने को पार करती हुई गोली बाहर निकल गई थी। वीरपाल के शरीर में गोली तलाशने के लिए एक्स-रे भी कराना पड़ा।
विज्ञापन

चंदौसी के मौलागढ़ में किराए के मकान में रह रहे वीरपाल ने साथ रहने वाली प्रेमिका विमलेश के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वीरपाल ने खुद को भी गोली मार ली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली महिला के सीने के पार हो गई थी। पोस्टमार्टम में वीरपाल के शरीर में सहज ढंग से गोली न मिलने और पार होने का निशान न पाए जाने पर शव को जिला अस्पताल भेजकर एक्स-रे कराया गया, जिसमें वीरपाल की पसलियों में गोली फंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से दो तमंचे मिले थे। पुलिस की अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि वारदात में दोनों तमंचों का इस्तेमाल हुआ था। एक तमंचे में खोखा था। जबकि एक खोखा जमीन पर पड़ा मिला था। पुलिस का मानना है कि वीरपाल के विमलेश को गोली मारने के बाद खोखा बाहर आया था, जबकि जिस तमंचे में खोखा मिला है, उससे वीरपाल ने खुद को गोली मारकर जान दी थी।

पोस्टमार्टम के बाद शव मिलते ही परिजनों ने वीरपाल के शव का अंतिम संस्कार बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा में किया, जबकि विमलेश का शव उसके परिजन दिल्ली ले गए।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed