फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bullet found in Kripal's spinal cord

कृपाल की रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bullet found in Kripal's spinal cord
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर डांडा के जंगल में हुई दो हत्याओं के मामले में कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृपाल सिंह की मौत गोली लगने से हुई है। उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी मिली है। वहीं किरण की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। दोनों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगाघाट पर किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रजपुरा के गांव उम्मेदपुर डांडा में मिले शवों की शिनाख्त कृपाल सिंह निवासी अचौरा थाना उझानी बदायूं व महिला की शिनाख्त किरण सोन निवासी मोहल्ला न्यू चांद, गांधी नगर दिल्ली के रूप में हुई थी। दोनों के शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कृपाल सिंह की मौत गोली लगने से हुई है। उनके पेट में आगे गोली लगी थी और पीछे रीढ़ की हड्डी में जाकर फंस गई थी। वहीं मृतका किरण सोन की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बॉडी डी-कंपोज हो गई थी। ऐसे में शरीर पर किसी भी तरह के चोट व अन्य निशान नहीं मिले हैं। सहमति के बाद दोनों के परिजन शवों को अंतिम संस्कार के बुलंदशहर के अनूपशहर में श्मशान घाट ले गए। दोनों की चिताएं आसपास सजाई गईं और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बीमारी में कृपाल ने की थी किरण की मदद
चंदौसी। बदायूं जनपद के कस्बा उझानी के गांव अचौरा निवासी कृपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद दिल्ली के गांधी नगर में रह कर कपड़ा सिलाई फैक्टरी में काम करता था। वहीं पर गांधीनगर के न्यू चांद मोहल्ला निवासी किरण सोम फैक्टरी में सिलाई के बाद कपड़ों के धागा काटने का काम करती थी। परिजनों ने बताया कि किरण सोन के पति की 2014 में मौत हो गई थी, बेटा कोई काम नहीं करता था। फैक्टरी में ही किरण व कृपाल की मुलाकात हुई थी। करीब दो साल पहले किरण सोन बीमार हो गईं थीं। कृपाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था और उसका इलाज कराया था। वही देखभाल करता था। दोनों विधुर थे। दोनों एक दूसरे का सहारा बन गए और साथ रहने लगे। वहां से करीब डेढ़ साल पहले दोनों दिल्ली से आ गए थे और बदायूं के कस्बा इस्लामनगर में किराए के मकान में आकर रहने लगे थे। छह माह में बाद पति की पैतृक संपत्ति बेचकर महिला ने इस्लामनगर में मकान खरीदा था। मकान में ही बाहरी ओर के कमरे में कॉस्मेटिक की दुकान खोल ली और दोनों मृतक उसकी दुकान पर बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed