फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozers run on mosques and madrasas in Sambhal village, vacant land leased to those in need

Sambhal News: संभल के गांव में मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर, खाली जमीन जरूरतमंदों को पट्टे पर दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on mosques and madrasas in Sambhal village, vacant land leased to those in need
संभल के सलेमपुर सलारपुर उर्फ हाजीपुर में जेसीबी से मस्जिद का मलबा हटाते हुए। संवाद
संभल। गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। खाली हुई जमीन हाथोंहाथ 20 जरूरतमंद लोगों को पट्टे पर आवंटित कर दी गई। प्रशासनिक निर्देश के बाद दो दिन से कब्जाधारी मस्जिद-मदरसे को खुद तोड़ रहे थे। रफ्तार धीमी होने के कारण रविवार को तहसील की टीम ने जमीन को खुद कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन




तहसीलदार न्यायालय ने ग्राम सभा बनाम हाजी शमीम मुतवल्ली के नाम से दर्ज केस की सुनवाई के बाद दो सितंबर-2025 को मस्जिद की जमीन सरकारी बताते हुए कब्जा मुक्ति के आदेश दिए थे। इस पर अमल सुनिश्चित कराने के लिए तहसीलदार सदर धीरेंद्र कुमार सिंह ने एक जनवरी को मौके पर टीम भेजकर 439 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। दूसरे पक्ष के आग्रह पर प्रशासन ने इस जमीन पर बने मस्जिद-मदरसे को खुद हटाने का मौका दे दिया था। दूसरे पक्ष की तोड़फोड़ प्रक्रिया के बाद भी कब्जा मुक्ति पूरी न होने पर रविवार को तहसीलदार और सीओ ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन




इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर टीम ने खाली हुई जमीन जरूरतमंदों को पट्टे पर आवंटित कर दी। तहसीलदार ने बताया कि खाली कराई गई जमीन कुल 1700 वर्गमीटर है। बीस जरूरतमदों को 80-80 वर्ग मीटर के पट्टे आवंटित कर दिए हैं। वे वहां अपने आवास बना सकेंगे। इन आवंटियों के नाम की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। खाली कराई कुल जमीन की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------



पीएसी व छह थानों की फोर्स रही मुस्तैद

गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताकर मस्जिद-मदरसा ध्वस्त कराते समय छह थानों की फोर्स मौके पर थी। पीएसी भी मुस्तैद की गई थी। एसपी, एएसपी पूरी कार्रवाई पर निगरानी बनाए हुए थे।




------------



उखाड़ फेंका था बिजली मीटर, पिता-पुत्र जेल भेजे

संभल। मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त कराके लौट रही अधिकारियों की टीम की नजर रास्ते में एक मकान पर पड़ी, जहां बिना मीटर के बिजली के इस्तेमाल का मुद्दा उठा।संविदा लाइनमैन ने इनके द्वारा मीटर को उखाड़कर फेंकने का आरोप लगाया। इस पर टीम ने मकान स्वामी अनीस और उसके बेटे नईम को शांतिभग में चालान कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed