फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozers ran on 12 shops built on the land of Gram Samaj in Sirsi

Sambhal News: सिरसी में ग्राम समाज की भूमि पर बनी 12 दुकानों पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on 12 shops built on the land of Gram Samaj in Sirsi
सिरसी। सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर बनी 12 दुकानों को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया। जबकि दुकानदारों ने बिना किसी नोटिस के कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई शुरू की गई थी। सबसे पहले टीम संभल-मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम समाज की भूमि पर बनी दुकानों को ही तोड़ने पहुंची। नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने बताया कि तहसीलदार के न्यायालय से बेदखली का आदेश होने के उपरांत भी दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया था। जिस पर बृहस्पतिवार को दुकानें खाली कराकर जेसीबी की मदद से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रजनीश कुमार, विजयपाल सिंह, अमित कुमार, मुकेश यादव, राहुल, थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000


हमने यह दुकान 25 साल से किराये पर ले रखी थी। कोई नोटिस नही दिया। आते ही दुकान गिरानी शुरू कर दी। सामान हटाने की भी मोहलत नही दी। काउंटर और सामान दुकान में ही दब गया। जिससे हमारा काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू, सिरसी



0000000000000000

किराने की दुकान चलाता हूं। तीन साल हो गए दुकान चलाते हुए और आकर दुकान तोड़ दी। कोई नोटिस नही दिया। दुकानों का आते ही तोड़ना शुरू कर दिया। काफी सामान दुकान में ही दब गया।
अच्छन, सिरसी
0000000000000

अकबर अली सिरसी



हमारे दादा के जमाने की दुकानें थीं। हमारी मोबाइल और जूस की दुकान थी। हमारी दुकानें तोड़कर हमें बेरोजगार कर दिया। न ही कोई नोटिस दिया। अब तो मजदूरी करके ही बच्चों का पालन पोषण करेंगें।


अकबर अली, सिरसी
000000000000

15 साल से अपनी दुकान चला रहा था। हमारी दुकानें तोड़कर हमें बेरोजगार कर दिया। हम अपने बाप दादा के जमाने से ऐसी ही देखते आ रहें है। पहले हमने किराये पर दे रखी थी। 15 साल से में खुद मोबाइल की दुकान चला रहा हूं। प्रशासन ने बिना नाेटिस दिए हमारी दुकानों को तोड़ दिया।

मोहम्मद यामीन, सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed