फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozer ran on enemy property in Narauli, six and a half bigha land freed from encroachment

Sambhal News: नरौली में शत्रु संपत्ति पर चला बुलडोजर, कब्जामुक्त कराई साढ़े छह बीघा जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on enemy property in Narauli, six and a half bigha land freed from encroachment
नरौली। कस्बा नरौली में अलावलपुर रोड पर स्थित साढ़े छह बीघा शत्रु संपत्ति पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी से खेती की भूमि को खुर्द बुर्द करा कर कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नरौली के मोहल्ला तेलीवाला के रहने वाले इंद्राज अली पुत्र याद अली ने तहसील में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि नरौली के अलावलपुर रोड पर नसरुद्दीन पुत्र जुम्मा की अलावलपुर रोड पर करीब साढ़े छह बीघा खेती की भूमि थी। वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान नसरुद्दीन परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए। इस संपत्ति पर मोहल्ला तेलीवाला निवासी अल्लाबख्श के परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया है और भूमि को जोत कर खेती की जा रही है।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान लेते हुए तत्कालीन एसडीएम निधि पटेल ने मई माह में इस संपत्ति के शत्रु संपत्ति घोषित करते हुए कब्जा मुक्त कराने के आदेश जारी किए थे। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ललिता सिंह, कानूनगो सऊद हसन, लेखपाल नितिन शर्मा, गोपाल सिंह और पुलिस व पीएसी के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। भूमि को जेसीबी से खुर्द बुर्द करा कर कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान थाना प्रभारी मेघपाल सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नरौली के अलावलपुर रोड पर स्थित साढ़े छह बीघा शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया गया है। मौके पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।
ललिता सिंह, नायब तहसीलदार, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed