{"_id":"61d49c098202121be43860a7","slug":"bulandshahr-reached-the-final-after-defeating-meerut-by-25-runs-chandausi-news-mbd414979880","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर मेरठ को 25 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर मेरठ को 25 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप में बुलंदशहर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेरठ की टीम को 25 रनों से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया। बुलंदशहर के खिलाड़ी अनुभव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बड़ा मैदान पर आयोजित स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू व स्वर्गीय प्रदीप कुमार नीलकमल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम सेमी फाइनल मुकाबला बुलंदशहर व मेरठ की टीम के बीच हुआ। बुलंदशहर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी मेरठ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 126 रन ही बना पाई। इस तरह बुलंदशहर ने मेरठ को 25 रनों से हराकर फाइनल में स्थान प्राप्त किया।
बुलंदशहर के खिलाड़ी अनुभव मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर राजू गिरि व बब्लू मास्टर रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप कुमार बंटी, जयदीप उस्ताद, चंद्रपाल, ललित मोहन शर्मा, अय्यूब पहलवान, राकेश यादव, नबाजिश, अजीत शंखधार, नन्हा, राहुल व ललित मोहन शर्मा का सहयोग रहा।