फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulandshahar defeated Aligarh and won the All Round Challenge Cup

Sambhal News: बुलंदशहर ने अलीगढ़ को हराकर किया ऑल यूपी चैलेंज कप पर कब्जा

Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar defeated Aligarh and won the All Round Challenge Cup
संभल के बहजोई के बड़ा मैदान पर कप व शील्ड के साथ बुलंदशहर के ​खिलाड़ी व अति​थि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बहजोई।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ को पांच विकेट से हराकर बुलंदशहर की टीम ने ऑल यूपी चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया। वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी अनुभव को मैन ऑफ द सीरीज तथा लैंस को मैन ऑफ द प्लेयर घोषित किया गया।
मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू हुए फाइनल मुकाबले के दौरान अलीगढ़ के कप्तान तरुण वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस प्रकार पहली पारी में मैदान पर खेलने उतरी अलीगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में ऑल आउट होकर 94 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बुलंदशहर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 14.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 95 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अनुभव को मैन ऑफ द सीरीज तथा अपनी टीम के लिए 39 रन का सहयोग करने वाले खिलाड़ी लैंस शर्मा को मैन ऑफ द प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। अंपायर अंकुर गुर्जर व राजू गिरि रहे। कमेंट्री सुशील कुमार शर्मा, छोटू ने तथा स्कोरिंग मोहित गौड़ ने की। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, लकी रस्तोगी व पप्पू रीगल रहे। इस मौके पर आयोजक नवदीप बंटी, जयदीप उस्ताद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता व उप विजेता टीम को दिए गए पुरस्कार
बड़ा मैदान पर अतिथियों व आयोजकों की ओर से विजेता रही बुलंदशहर समेत उप विजेता अलीगढ़ की टीम के सभी खिलाड़ियों को कप, शील्ड तथा नकद पुरस्कार दिए गए। वहीं, कप व शील्ड आदि लेकर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed