फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Buildings of 87 government schools in the district are dilapidated, posing a danger to children.

Sambhal News: जिले में सरकारी 87 स्कूलों के भवन जर्जर, बच्चों के लिए खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Buildings of 87 government schools in the district are dilapidated, posing a danger to children.
संभल। जिले के छह ब्लॉक में 87 सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच टीम ने जुलाई में हुए निरीक्षण के बाद इन भवनों को जर्जर घोषित किया है। इन जर्जर भवनों के निर्माण या मरम्मत के लिए कोई निश्चित समय तय नहीं किया गया है। इन असुरक्षित इमारतों से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के आठ ब्लॉक में 1289 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें ज्यादातर देहात क्षेत्र में संचालित होते हैं। फिलहाल छह ब्लॉक का निरीक्षण हो चुका है। दो ब्लॉक की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि जर्जर घोषित स्कूलों के भवनों में बच्चों को पढ़ाई नहीं कराई जाती है। यदि पूरे स्कूल का भवन जर्जर पाया जाता है, तो बच्चों को तुरंत दूसरे सुरक्षित स्कूलों में स्थानांतरित किया जाता है। यह कदम बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों के लिए उठाया जाता है।
विज्ञापन

0000000
105 बच्चे दूसरे स्कूल में शिफ्ट किए गए
संभल के हल्लू सराय स्थित परिषदीय स्कूल के 105 बच्चे कोटपूर्वी स्थित दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिए हैं। शुक्रवार से इन बच्चों की पढ़ाई भी दूसरे स्कूल में शुरू करा दी गई है। इसके लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देश बृहस्पतिवार को ही जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000
इन ब्लॉक में हैं जर्जर स्कूलों के भवन
जुनावई- 24
बनियाखेड़ा- 11
पवांसा- 18
संभल- 10
असमोली-10
गुन्नौर- 14
0000000
बहजोई और रजपुरा ब्लॉक की रिपोर्ट बीएसए तक नहीं पहुंची
जिले के ब्लॉक बहजोई और रजपुरा में भी जर्जर भवनों की जांच होनी है। इसके लिए जुलाई में ही निर्देश किए गए थे लेकिन अभी तक इन दोनों ब्लॉक की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि इन ब्लॉक के स्कूलों में जर्जर भवन हैं या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed