{"_id":"6a024482e5f0cea91505cdf2","slug":"budget-released-for-parikrama-route-310-crore-to-be-spent-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135250-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिक्रमा मार्ग के लिए बजट जारी, 310 करोड़ रुपये खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिक्रमा मार्ग के लिए बजट जारी, 310 करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन
संभल। 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए शासन ने बजट जारी किया है। इससे तमाम गांवों की भी तस्वीर बदल जाएगी। जहां से होकर यह मार्ग निकलेगा। क्योंकि भूमि भी क्रय की जानी है। इसकी प्रक्रिया पिछले एक वर्ष से चल रही है। इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के बाद श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में सहूलियत मिलेगी। अभी तक जर्जर और संकरे मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जानी है।
दरअसल 24 कोसीय परिक्रमा 68 तीर्थ व 19 कूप की की जाती है। यह परिक्रमा दीपावली के बाद दो दिवसीय होती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च में इस प्रस्ताव काे मंजूरी मिल गई थी। इसमें 310 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें भूमि क्रय भी की जानी है। एक्सईएन ने बताया कि परिक्रमा मार्ग संभल तहसील क्षेत्र के करीब 34 गांवों से होकर गुजरेगा। जहां चौड़ीकरण के लिए करीब 34 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। बताया कि इसमें बिजली के खंभे हटाए जाने पर भी खर्च किया जाना है।
0000
चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के भी दो मार्ग सुधरेंगे
चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में बिलारी-जरगांव और चंदौसी मार्ग पर 21.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह बिलारी-डारनी मार्ग पर 23.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चौड़ीकरण किया जाना है। इससे कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल यह दोनों ही मार्ग गड्ढों से भरे हुए हैं।
विज्ञापन
0000
परियोजना पूरी करने का समय निर्धारित किया
300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं 24-30 महीने में पूरी करनी है। इसके लिए शासन ने समय तय किया है। संभल का परिक्रमा मार्ग भी 310 करोड़ रुपये में तैयार होगा। इससे उम्मीद है कि दो से ढाई वर्ष में परिक्रमा मार्ग तैयार हो जाएगा और श्रद्धालुओं को परिक्रमा में दिक्कत का सामना करना नहीं पड़ेगा। इस मार्ग के बनने से गांवों की भी तस्वीर बदल जाएगी। आवाजाही करने में आसानी होगी। कई गांवों का संपर्क आसान हो सकेगा।
00000
जिले की तीन सड़कों का प्रस्ताव पहले ही मंजूर हो चुका था। इसमें कुछ बजट भी जारी हो चुका है। शासन से जो समय सीमा तय है उसके अनुसार ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, संभल