फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bsnl cnnection fail in sambhal

बीएसएनएल की सेवाएं फेल होने से एआरटीओ दफ्तर में नहीं बने लाइसेंस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bsnl cnnection fail in sambhal
भटककर लौटना पड़ा आवेदकों को, पहले भी हुई है यह दिक्कत
विज्ञापन

बीएसएनएल की अकेली कनेक्टिविटी होने से आई है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। भारत संचार निगम लिमिटेड की केबिल में नरौली के पास फाल्ट हो गया। इसके चलते मंगलवार को भोर के वक्त में संभल की संचार सेवाएं फेल हो गईं। इसका असर परिवहन विभाग समेत तमाम सरकारी विभागों पर पड़ा। एआरटीओ के संभल स्थित कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पूरे जिले के लोग हर रोज की तरह मंगलवार को भी पहुंचे वहां उन्हें एक नोटिसलगा हुआ मिला। नोटिस पर लिखा था कि संचारसेवाएं फेल होने की वजह से ऑन लाइन होने वाले सभी काम बाधित हैं। आन लाइन टेस्ट भी नहीं हो सकेगा। एआरटीओ अमरीश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी एक दिन संचारसेवाएं बाधित होने का खामियाजा आवेदकों को उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल की कनेक्टिविटी पर ही परिवहन विभाग के अधिकतर आन लाइन कार्य निर्भर हैं। जब कनेक्टिविटी फेल होती है तो काम बाधित हो जाते हैं। ऐसा ही मंगलवार को हुआ था। लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित टेस्ट नहीं हुए। न ही नए लाइसेंस जारी हो सके। इस बीच बीएसएनएल के उपखँड अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि नरौली के पास ओएफसी केबिल में कोई कमी आ गई थी। इसके चलते सुबह से ही संचारसेवाएं ठप हो गईं। शाम साढ़े तीन बजे के करीब सेवाएं बहाल की गई हैं।
फोटो नंबर 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed