फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BSA ordered a report after finding that the closed school was reopened.

Sambhal News: बंद कराया गया स्कूल दोबारा संचालित मिलने पर बीएसए ने दिए रिपोर्ट के आदेश

Sat, 14 Oct 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
BSA ordered a report after finding that the closed school was reopened.
संभल। बीएसए की ओर से स्कूल बंद कराते हुए नोटिस जारी करने के बावजूद प्रबंधक की ओर से तय समय तक जवाब नहीं दिया गया। वहीं बिना अनुमति के स्कूल दोबारा खोल लिया गया। इसको लेकर बीईओ की ओर से जानकारी मिलने पर बीएसए चंद्रशेखर ने पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट कराए जाने की बात कही है।बीएसए ने बताया कि जिले में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को बंद कराकर कार्रवाई करने के अभियान को लेकर 11 सितंबर को डीआईओएस वेदराम कौशल की ओर से विकासखंड पंवासा के गांव नगलिया बल्लू में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में स्थलीय जांच की गई थी। जांच के दौरान डीआइओएस को स्कूल में बेसिक की मान्यता पर इंटर तक की कक्षाएं संचालित मिली थीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद डीआईओएस की ओर से मिले पत्र के बाद 14 सितंबर को बीईओ पंवासा को स्कूल की जांच कराए जाने को लेकर पत्र जारी किया गया। इसके बाद बीईओ ने स्कूल पहुंचकर जांच की, तो स्कूल के पास बेसिक की मान्यता थी और कक्षाएं इंटर तक की संचालित मिलीं। इस पर बीईओ की आख्या के आधार पर 30 सितंबर को स्कूल प्रबंधक को 21 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब उपलब्ध कराने को कहा गया था। साथ ही बीईओ की ओर से स्कूल भी बंद करा दिया गया था। अब 14 अक्तूबर को जानकारी मिली कि प्रबंधक की ओर से बंद स्कूल फिर से संचालित किया जा रहा है। इसको लेकर पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए स्कूल प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article