फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brutal murder of priest in Shiva temple by hitting him on the head with a stone

शिव मंदिर में पुजारी की पत्थर से सिर पर वार कर निर्मम हत्या

Wed, 15 Mar 2023 02:20 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Wed, 15 Mar 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of priest in Shiva temple by hitting him on the head with a stone
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंदौसी  (संभल)। गोशाला रोड पर गांव मिलक के शिव मंदिर में पुजारी के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मंदिर में बने कमरे में पुजारी का शव जमीन पर बिछी चटाई पर पड़ा मिला। पास ही थाली में भोजन रखा था। बुधवार की सुबह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे लोगों ने पुजारी को कमरे में मृत देखा, तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड को बुलाया। मौके पर पहुंच पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक पुजारी के भाई की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौलागढ़ के मझरा मिलक का शिव मंदिर गोशाला रोड पर स्थित है। मंदिर परिसर में बने एक कमरे में मिलक निवासी रोशन लाल (55) पिछले दस वर्ष से प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी का कार्य कर रहे हैं। मंगलवार की रात 9.20 बजे मिलक निवासी सेवादार दिलीप कुमार व श्रीराम मंदिर के दोनों गेटों का ताला लगाकर अपने घर चले गए। उस समय मंदिर पर पुजारी मौजूद नहीं थे। जबकि मंदिर के दोनों गेटों की एक-एक चाबी पुजारी के पास भी रहती थी।

विज्ञापन

 बुधवार की सुबह 4.30 बजे सेवादास श्रीराम व दिलीप कुमार मंदिर में साफ-सफाई व आरती करने पहुंचे। मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद आरती की तैयारी चल रही थी। तभी सुबह साढ़े छह बजे दिलीप कुमार लघुशंका करने के लिए मंदिर के कमरे के पास बने शौचालय की ओर गए तो पुजारी कमरा खुला था और वह नीचे जमीन पर चटाई पर लेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कमरे में झांककर देखा तो पुजारी का सिर पत्थर के वार से कुचला हुआ था। यह घटना की सूचना मंदिर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे लोगों को दी। इसके बाद घटना से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

 इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया। कुछ देर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पहुंच घटना की जानकारी की। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुजारी अविवाहिता थे, जबकि उसका छोटा भाई डोरी लाल गांव मिलक में मकान में रहता था। भाई की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed