फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brothers friend sent Rape videos girls husband relationship broken

अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, शादी के बाद पति को भेजी वीडियो, रिश्ता टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
brothers friend sent Rape videos girls husband relationship broken
बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के एक गांव की युवती की उसके भाई के दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी के बाद वीडियो युवती के पति को भेज दी, जिससे उसका रिश्ता टूट गया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना नखासा क्षेत्र निवासी उसके भाई के दोस्त का उनके घर आना जाना था। आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। कई बार आरोपी ने उससे पैसे भी लिए।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में बताया कि आठ फरवरी को परिजनों ने उसकी शादी अन्य युवक से कर दी थी। आरोपी ने शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसकी बात न मानने पर अश्लील वीडियो पति को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में वीडियो पहुंचने पर उसका रिश्ता टूट गया है। पति अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एसएसआई थाना बनियाठेर राकेश कुमार ने बताया कि युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो पति को भेजने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed