फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother of the youth who got injured due to bullet allegation - The crowd from the village created ruckus

Sambhal News: गोली लगने से घायल हुए युवक के भाई का आरोप- गांवों से आई भीड़ ने कराया बवाल

Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Brother of the youth who got injured due to bullet allegation - The crowd from the village created ruckus
संभल। बवाल के दौरान गोली लगने से घायल हुए कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी वसीम का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। वसीम के भाई तहसीन ने बवाल का आरोप गांवों से आई भीड़ पर लगाया है।
विज्ञापन

तहसीन का कहना है कि रविवार की सुबह तमाम लोग उनके मोहल्ले में एकत्र हो रहे थे। इसमें ज्यादातर वह लोग थे जो गांवों के थे। बताया कि वह तो अपने दरवाजे पर थे और उनका भाई नजदीक में खड़ा था। इसी दौरान उनके भाई के सीने में गोली लग गई। वसीम की हालत में अब सुधार है। बता दें वसीम के साथ घायल होने वाले अयान ने उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था। वसीम और अयान एक ही स्थान पर गोली लगने से घायल हो गए थे। तहसीन के आरोप के बाद यह सवाल उठता है कि आखिरी गांवों की भीड़ इतनी सुबह किसकी सूचना पर पहुंची। क्योंकि सर्वे होने की जानकारी जामा मस्जिद कमेटी और प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं की थी। जब सूचना सार्वजनिक नहीं थी तो सुबह-सुबह लोग इतनी बढ़ी संख्या में कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed