{"_id":"63bc69ccf98e6e72dc2f561e","slug":"brother-killed-in-collision-of-two-bikes-two-injured-including-sister-sambhal-news-mbd453017826","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में भाई की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
गवां/रजपुरा। गवां-बबराला मार्ग पर रजपुरा के नजदीक दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पर सवार रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डोहरी निवासी आकाश यादव (16) पुत्र ऋषिपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी उसकी चचेरी बहन व दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा तब हुआ जब गांव डोहरी निवासी आकाश यादव अपनी पांच वर्षीय चचेरी बहन मोनी कुमारी के साथ सोमवार को बाइक पर सवार होकर रजपुरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सामान लेने गया था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह दोनों घर लौट रहे थे। वहीं गवां की ओर गांव देवरा भूरा निवासी विनोद अपने दोस्त धीरेंद्र के साथ बाइक से रजपुरा जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें गवां-बबराला मार्ग पर पहुंची उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार आकाश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी चचेरी बहन मोहनी और दूसरी बाइक पर सवार विनोद गंभीर से घायल हो गए।
दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया है। वहीं विनोद का दोस्त धीरेंद्र विनोद को घायल अवस्था में ही छोड़कर मौके से भाग गया। आकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोेग बेहाल हो गए। उसकी मां ज्ञानवती का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।