{"_id":"5f6a4df98ebc3e20445936ba","slug":"brother-killed-brother-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd3635301108","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतरा हरकिशन में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर हत्या का कारण आपसी विवाद होने की बात सामने आ रही है।
मंगलवार की सुबह करीब दस बजे गांव दबतरा हरकिशन निवासी प्रेमपाल सिंह (40) पुत्र हुकुम सिंह अपने खेत पर गया था। इसी दौरान छोटा भाई खेत पर पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और मारपीट शुरू हो गई। प्रेमपाल सिंह पर छोटे भाई योगेंद्र कुमार ने लाठी से हमला कर दिया। लाठी के लगातार वार करने के कारण प्रेमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने मृतक के घर पर पहुंचकर सूचना दी। परिजन घायल को गांव के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन जुनावई सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पत्नी भूरी देवी ने बताया कि उसके पति से शनिवार को विवाद हो गया था तो वह अपनी बुआ के घर गांव हरगोविंदपुर चली गई थी। मंगलवार की सुबह यूपी 112 पुलिस गांव पहुंची थी और घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति का देवर योगेंद्र कुमार से भी विवाद रहता था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी में मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार को जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।