फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother-in-law gave betel nut to brother-in-law for Rs 1.5 lakh

Sambhal News: बहनोई ने डेढ़ लाख में दी थी साले की सुपारी

Fri, 13 Dec 2024 05:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Dec 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law gave betel nut to brother-in-law for Rs 1.5 lakh
चंदौसी (संभल)। नरौली के मोहल्ला मकूपुरा निवासी दुकानदार टीटू की चौधरी की हत्या थाना हजरतनगर गढ़ी के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सगे बहनोई विक्रम ने अपमान का बदला लेने के लिए कराई थी। हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर कहा था कि मेरे दो सालों में एक की हत्या कर दो। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी बहनोई समेत तीन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जबकि गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी पहले ही बिजनौर जिले में गैंगस्टर के एक मामले में सरेंडर कर चुका है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली स्थित मोहल्ला मकूपुरा में घर के बाहरी परिसर में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले टीटू चौधरी की तीन दिसंबर की रात 8:45 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार दिसंबर को मृतक के भाई अंकुश ने किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो थाना हजरतनगर गढ़ी के मोहल्ला आंबेडकर निवासी सगे बहनोई विक्रम की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो पूरा मामला खुलता चला गया।
विज्ञापन

आरोपी बहनोई ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले मृतक टीटू और अंकुश की बहन सविता के साथ हुई थी। बताया कि पत्नी सविता और ससुराल वालों को उसके व परिवार के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। 27 नवंबर को उसका पत्नी सविता के विवाद हुआ तो पत्नी ने छोटे साले अंकुश को अंकुश को फोन कर बुला लिया था। तब अंकुश ने उसके साथ मारपीट की थी और पत्नी को लेकर चला गया था। उस समय गांव के लोगों के सामने उसका काफी अपमान हुआ था। तभी से उसने ससुरालियों को सबक सिखाने की ठान ली थी। उसने गांव निवासी दोस्त बाइक मिस्त्री लवी और नदीम से मिलकर हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवी और नदीम ने विक्रम को ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में मंडाली के रहने वाले फैजान अली से मिलवाया। साथ ही बताया कि वह अच्छा शूटर है। अभी जेल से छूट कर आया है। इसके बाद विक्रम ने डेढ़ लाख रुपये में दोनों सालों में से किसी एक की हत्या की सुपारी दी। बाद में टीटू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना बनाकर फैजान, लवी और नदीम ने तीन दिसंबर की रात टीटू की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने विक्रम, लवी और नदीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी फैजान पहले ही बिजनौर में गैंगस्टर के एक मामले में सरेंडर कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस, एक लाख रुपये व दो बाइक बरामद की हैं। हालांकि हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed