फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brother death on sister marrige in sambhal

बहन के निकाह में मैरिज हाल की छत से गिरकर भाई की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
brother death on sister marrige in sambhal
चंदौसी के लक्ष्मण गंज में शाने आलम की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बहन के निकाह के दौरान बारातियों के स्वागत में जुटा भाई दोपहर को मैरिज हाल की छत पर गया। छत पर खुले स्थान पर जाल नहीं लगा था लेकिन उसके ऊपर कारपेट बिछ रहा था। जिस पर पैर रखते ही नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। निकाह की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। हर तरफ कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी यूनुस खां की बेटी रुख्शी के निकाह के लिए अलीगढ़ से सुबह ही बारात आई थी। बारात का इंतजाम दिलशाद मैरी होम में किया गया था। शनिवार दोपहर को निकाह तो हो गया, लेकिन बारातियों का खाना चल रहा था। इसी बीच करीब डेढ़ बजे दुल्हन का भाई शाने आलम उर्फ बाबू (27) किसी कार्य से मैरिज हॉल की छत पर गया। मैरिज हॉल की छत पर खुले स्थान पर जाल नहीं था।
विज्ञापन

वहां पर सुखाने के लिए कारपेट डाल दी गई थी। जिससे शाने आलम को लगा कि शायद नीचे जाल होगा। उस पर उसने पैर रखा तो कारपेट समेत वह नीचे आकर सिर के बल गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से मुरादाबाद ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन का निकाह तो हो गया लेकिन भाई की मौत के बाद दुल्हन की विदाई दस दिनों के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed