फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother and sister die due to electrocution

करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister die due to electrocution
बहजोई क्षेत्र के गांव आदमपुर में करंट से हुई दो मासूमों की मौत के बाद गुमसुम परिजन। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे टेबल फैन का स्विच बोर्ड में लगाते समय 11 वर्षीय बालक करंट लगने से चीखने लगा। चीख सुनकर पहुंची छह वर्षीय बहन ने भाई का हाथ पकड़ लिया। करंट से भाई-बहन दोनों की मौत हो गई। घटना के समय घर में अन्य कोई परिजन मौजूद नहीं था। दो बालकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बालक चार बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

गांव आदमपुर निवासी राजेश पल्लेदारी कर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार की सुबह नौ बजे राजेश की पत्नी मीना जंगल में पशुओं को घास काटने जा रही थी। उसका 11 वर्षीय पुत्र करन व छह वर्षीय पुत्री लवली भी साथ चले गए। करीब साढ़े नौ बजे गर्मी लगी, तो दोनों भाई-बहन मां को बताकर घर आ गए। घर पहुंचकर करन ने टेबिल फैन का स्विच बिजली के बोर्ड में लगाया, तो करंट की चपेट में आकर चीखने लगा। करन के चीखते ही बहन लवली ने भी भाई का हाथ पकड़ लिया। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। सुबह 11 बजे घास लेकर घर पहुंची मीना ने दोनों बच्चों को जमीन पर पड़े देखा, चीख निकल गई। मीना ने ग्रामीणों की मदद से अपने पति राजेश को सूचना दी। आनन-फानन में राजेश ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को गांव में ही एक चिकित्सक के पास ले गया, वहां से चंदौसी रेफर कर दिया। चंदौसी में निजी चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों के शव घर पहुंचने पर माहौल और भी ज्यादा गमगीन हो गया। परिजनों ने दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था करन
राजेश के एक बेटा चार बेटियां थी। हादसे में एक बेटा, एक बेटी की मौत हो गई है। तीन बेटियां बची हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। राजेश के घर पर ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed