फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broken hammock with loud voice at the fair

मेले में तेज आवाज के साथ टूटा झूला

Wed, 14 Mar 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 14 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Broken hammock with loud voice at the fair
रेल झूले की पटरी टूटने के बाद झूले से कूदते बच्चे। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
संभल के गांव शहबाजपुर सूरानगला में नेजा मेले के दौरान मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। मेले में चलते वक्त अचानक रेल झूले की पटरी आवाज के साथ टूट गई। झूले पर कई बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। झूला नहीं पलटा। झूला टूटने पर बच्चों के परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


सैयद सालार मसूद गाजी की याद में मंगलवार को संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव शहबाजपुर सूरा नगला में नेजा मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग मेले में पहुंचने लगे। खरीदारी के साथ ही झूलों का आनंद लिया जाने लगा। बच्चे चाट पकौड़ी खाने के साथ ही झूले झूलने लगे। मेला मैदान में रेल झूला लगा था। झूला लोहे की पटरी पर चल रहा था। झूले पर तमाम बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त अचानक झूले की की पटरी टूट गई। झूला एक तरफ को झुक गया। इसमें सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौजूद परिजनों ने नजारा देखा तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने आनन फानन में बच्चों को नीचे उतारा। चूंकि झूला जमीन से करीब नौ फीट ऊंचाई पर लगा था। इसलिए झूला पलट सकता था। लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। न तो झूला पलटा और न ही किसी बच्चे को चोट आई। इस बीच लोगों का आक्रोश भड़कने और कार्रवाई के डर से झूले का संचालक भी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाजपुर सूरा नगला में लगे नेजा मेले को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली और ट्रकों से हजारों लोग पहुंचे। मेले से कुछ पहले एक ट्रक का पहिया अचानक खंदक में घुस गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक में कई लोग सवार थे। चालक ने सूझबूझ से काम किया। ट्रक को आगे नहीं बढ़ाया। वरना ट्रक पलट सकता था। इस बीच ट्रक में सवार लोगों में चीख पुकार का माहौल हो गया।

 
नेजा मेले में मौत का कुआं भी लगा। तमाम लोगों ने कुएं में कलाकारों के करतब देखे और दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर हुए। बताते चलें कि मौत के कुएं लगने की वजह से पहले हादसे सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed