फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bride died in accident second daf marriage

शादी के बाद विदा होकर ससुराल जाती दुल्हन की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bride died in accident second daf marriage
बहजोई में एनएच पर सड़क हादसे के बाद रेसक्यू करते पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। शादी के अगले दिन विदा होकर ससुराल जाती दुल्हन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दुल्हन अपने पति व ससुराल वालों के साथ कार में सवार होकर अपने घर से ससुराल के लिए जा रही थी। रास्ते में बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई और पलटकर खंदी में गिर गई।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और कार सवार लोगों को बाहर निकालने की जुगत में लग गए। इस बीच हादसे में दूल्हा, चालक, दो महिलाएं व एक बालक भी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों संग रेस्क्यू कर घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल दूल्हा व चालक समेेत दोनों महिलाओं को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब पौने आठ बजे मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट चंदौसी की ओर से आ रही एक आई 20 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई और पलट कर खंदी में जा गिरी। इसमें कार सवार दुल्हन शिवानी पुत्री महेंद्र सिंह निवासी चुन्नी मोहल्ला खुर्जा गेट थाना चंदौसी व दूल्हा मनोज पुत्र कमल सिंह समेत मधु पत्नी गुलाब सिंह व उनका 8 वर्षीय बेटा लविश गांव हिसावटी थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर तथा नीरज पत्नी बिरजू निवासी दिल्ली व चालक दीपक पुत्र नंदराम निवासी गांव बहूपुर थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह व सिटी इंचार्ज सुंदरलाल मय पुलिस के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को कार से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां चिकित्साधीक्षक डा. बीएल विराटिया ने दुल्हन शिवानी (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में दूल्हा मनोज समेत नीरज व मधु को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं चालक दीपक को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया।

रिश्तेदारों में नरेश पुत्र हरदास का कहना था कि बुधवार को गांव हिसाबटी से मनोज की बारात चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में आई थी। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुवार की सुबह करीब पौने सात बजे दुल्हन को विदा कराकर कार से परिजन अनूपशहर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में बहजोई के निकट हादसा हो गया और दुल्हन शिवानी की जान चली गई। सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार ने बताया कि शिवानी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed