फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bricks and stones were pelted on people dancing on DJ, three injured

Sambhal News: डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर बरसाए ईंट-पत्थर, तीन घायल

Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were pelted on people dancing on DJ, three injured
गुन्नौर के सीएचसी में घायलों को उपचार के लिए ले जाते लोग - फोटो : संवाद
गुन्नौर। मनपसंद गाना नहीं बजा तो गांव के लोगों ने डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए और डीजे भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमला गुन्नौर निवासी अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे का मुंडन कार्यक्रम था। जिसमें मेरे ससुराल पक्ष के गांव शहजनाबाद से लोग भात लेकर आए थे। रात करीब 10:30 बजे ससुराल पक्ष के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग आए और अपनी पसंद का गाना बजाने की कहने लगे। जब गांव के लोगों का मनपसंद गाना डीजे पर नहीं बजा तो डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। सिर में पत्थर लगने से अमरपाल पुत्र डोरी लाल, उमेश पुत्र टीकाराम और किशन पुत्र डोरी लाल निवासी शहजनाबाद घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article