फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brick kiln owners raised the demand to reduce the rate of GST

ईंट भट्टा मालिकों ने उठाई जीएसटी की दर कम करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln owners raised the demand to reduce the rate of GST
संभल। ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार से जीएसटी की दरें कम किए जाने की मांग की गई। रविवार को संभल-हसपुर मार्ग पर कुरकावली स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल मेें ईंट निर्माता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया ब्रिक एंड टाईल्स फैडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री ओमवीर भाटी, संरक्षक विजय गोयल, ईंट निर्माता समिति पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष केपी सिंह, पश्चिमी प्रदेश कोषाध्यक्ष जय करन गुप्ता, ईंट निर्माता समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह रहे।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहले जीएसटी की दरें पांच प्रतिशत थीं, लेकिन अब 12 प्रतिशत कर दी गई हैं। जिससे कारोबार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार से मांग की है कि जीएसटी की बढ़ती दरों को कम किया जाए। साथ ही कोयले की कमी को दूर किए जाने की मांग की है। बताया कि 1 फरवरी को फुगाई के नए सत्र का कार्य शुरू होगा। अध्यक्षता मुकेश सिंघल व संचालन विपिन गुप्ता ने किया। इस दौरान केसर नवाज, दाऊद हुसैन, नकुल प्रताप सिंह, गौरव अग्रवाल, राजीव जैन, आदित्यवीर सागर, अंकुश सिंघल, अनूप सिंघल, हारून अली, विपिन शर्मा, सुधीप गुप्ता, रजीउल हक, मोहम्मद आकिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed