फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brick and stone in the controversy during the election debate

चुनावी बहस के दौरान हुए विवाद में चले ईंट-पत्थर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Brick and stone in the controversy during the election debate
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की मढै़या में चुनावी बहस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ पथराव किया गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव कर रहे लोग भाग गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। गांव शेरपुर की मढ़ैया में गुरुवार की रात प्राचीन शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दौरान ग्रामीणों में पंचायती चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। अचानक दो पक्षों में बहस शुरू हो गई और विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आए तो मारपीट होने लगी और इसी दौरान पथराव किया गया। इस पथराव में दोनों पक्षों का कोई घायल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने पथराव की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव कर रहे लोग वहां से भाग गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने पहुंचे लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। एक पक्ष के कुंवरपाल यादव ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में भंडारा चल रहा था इसी दौरान पंचायती चुनाव की चर्चा शुरू हो गई। अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज की। तब विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के जयराम ने बताया कि कुछ लोग शराब पीकर मंदिर में आ गए थे। उन्होंने महिलाओं के सामने गाली गलौज की। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed