{"_id":"67f41a7718e5bac593007cdb","slug":"break-the-silence-immediately-report-the-incident-to-the-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-121169-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चुप्पी तोड़ें, तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चुप्पी तोड़ें, तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दें
Tue, 08 Apr 2025 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चुप्पी तोड़ें, तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दें। यह बात आईपीएस व एएसपी अनुकृति शर्मा ने छात्राओं से कही। वह बहजोई महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई गई पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से रूबरू थीं।
सोमवार को दोपहर में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से बातचीत करते हुए एएसपी ने साइबर क्राइम समेत गुड टच व बैड टच की भी जानकारी दी। वहीं दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए छात्राओं को अपने दम पर पहचान बनाने पर जोर दिया। साइबर क्राइम की जानकारी व बचाव के तहत एएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के फेसबुक व इंस्टाग्राम समेत किसी भी प्लेटफॉर्म पर आई अन्जान ऑडियो व वीडियो कॉल बिल्कुल भी रिसीव न करें।
विज्ञापन
कहा कि कहीं भी छेड़खानी व कमेंट होने पर तत्काल अपने माता-पिता व प्राचार्य आदि को बताते हुए पुलिस तक सूचना उपलब्ध कराएं। किसी को कोई भी ओटीपी व दूसरे पासवर्ड आदि शेयर न करें। बेवजह सहन करने पर छोटी सी घटना कभी भी बड़ा अपराध बन सकती है। इसलिए चुप न रहें, अपने साथ हुई किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना को किसी भी माध्यम से पुलिस तक जरूर पहुंचाएं। इससे परेशानी का समाधान तो होगा ही बड़ी, किसी प्रकार की बड़ा घटना को भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
संचालन भगवान सिंह चौहान ने किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता समेत डॉ. गीता, संजय कुमार, नेमपाल सिंह, रामतीर्थ, गौरव कुमार, दीप्ति रानी, पूजा शर्मा व तृप्ति रानी तथा छात्राओं में नेहा आदि रहे
पुलिस हेल्प लाइन समेत अन्य नंबरों की भी दी जानकारी
पुलिस की पाठशाला में एएसपी अनुकृति शर्मा ने छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन समेत अन्य नंबरों की भी जानकारी दी। एएसपी ने कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क है। वहां अपनी समस्याएं बताई जा सकती हैं। सुनवाई न होने पर थाना प्रभारी को बताएं। इसके अलावा पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों को भी अपनी समस्या बताई जा सकती है।
छात्राओं के सवालों के एएसपी ने दिए जवाब
सवाल : यदि किसी छात्रा पर कोई कमेंट आदि करता है, तो क्या करें? -नीरा
जवाब : पहले तो अपने प्राचार्य व माता पिता को सही-सही पूरी बात बताएं बाद में उनके माध्यम में पुलिस से शिकायत करें।
सवाल : सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की ठगी व धोखाधड़ी से कैसे बचें? -हुजैमा
जवाब : सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। कोई भी फोटो व निजी जानकारी शेयर न करें। ओटीपी आदि न दें। किसी भी प्रकार के बिना जाने पहचाने लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर साइबर थाने को सूचना दें।
सवाल : दहेज प्रताड़ना से बचने के लिए महिलाएं क्या करें? -मुस्कान
जवाब : पहले तो संभव हो, तो दहेज के लिए की जाने वाले विवाह से बचें। माता-पिता पहले तो बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षित होने से महिलाएं दहेज प्रताड़ना का शिकार होने से बच सकती हैं। ससुराल पक्ष से पहले अपनी बात शालीनता से से रखें। समाधान न होने पर महिला हेल्प डेस्क व महिला हेल्प लाइन समेत पुलिस थाना व किसी भी अधिकारी से अपनी परेशानी साझा की जा सकती है।