{"_id":"65c5554075966d642a098696","slug":"brainstorming-on-making-pm-modis-program-successful-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107623-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन
Fri, 09 Feb 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के एकता बिहार में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया शामिल हुए। बतौर क्षेत्रीय अध्यक्ष वह पहली बार कार्यालय पहुंचे थे। इसके लिए जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे जिले में आ रहे हैं। गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके कार्यक्रम को सफल बनाना है। सभी विधानसभाओं से जनता के आने की व्यवस्था देखनी है। किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि 19 फरवरी को गांव ऐंचोड़ा कंबोह में कल्कि धाम शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन प्रस्तावित है। यह सभी भाजपाइयों के लिए सौभाग्य की बात है।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.अनामिका यादव, गीता प्रधान, परमेश्वर लाल सैनी, अजीत उर्फ राजू यादव, मंजू दिलेर, चंद्रपाल सिंह, सोनू चाहल, पंकज गुप्ता, सुगंधा सिंह, लता वार्ष्णेय आदि रहे।