फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brahmin Mahila Sabha celebrated Deepotsav festival

Sambhal News: ब्राह्मण महिला सभा ने मनाया दीपोत्सव पर्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahila Sabha celebrated Deepotsav festival
चंदौसी(संभल)। ब्राह्मण महिला सभा के तत्वावधान में रविवार को स्टेशन रोड के सत्यनारायण मंदिर में दीपोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभा की सभी सदस्याओं ने भगवान श्री गणेश व मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन

महामंत्री रंजना शर्मा ने दीपावली पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि दिवाली के अवसर पर घर की सफाई करने और मां लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व है, ताकि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सभा की सदस्याओं ने मंदिर में दीप जलाकर पर्व मनाया और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के समापन पर संगठन के सदस्यों ने मंदिर के पुजारी पीयूष शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला शर्मा और संचालन रंजना शर्मा ने किया। इस अवसर पर रानी शर्मा, मीरा दुबे, सुधा शर्मा, स्वर्णलता दीक्षित, सरोज शर्मा, रेखा शर्मा, शकुंतला शर्मा ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed