फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Boys category Arthav and girls category Shreya were first in 60 meters race

60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग अर्थव व बालिका वर्ग श्रेया रहीं प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Boys category Arthav and girls category Shreya were first in 60 meters race
चंदौसी। एसएम कॉलेज के खेल मैदान में एक दिवसीय साहू सुरेश चंद्र जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम राजपाल सिंह फीता काटकर किया।
विज्ञापन

एसएम कॉलेज के खेल मैदान पर संपन्न हुई खेल प्रतियोगिता में अंडर 10 वर्ष बालक व बालिका की 60 मीटर दौड़ संपन्न कराई गई। जिसमें बालक वर्ग में अर्थव व बालिका वर्ग में श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में रुद्राक्ष चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में विवेक ने प्रथम, 800 मीटर अंडर 20 वर्ष बालक वर्ग में योगेश ने प्रथम, अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग की लंबी कूद में आस मोहम्मद ने प्रथम, अंडर 16 वर्ष बालक वर्ग में मानवेंद्र ने प्रथम, अंडर 20 वर्ष बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक सिंह ने प्रथम, अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रजनीश ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. अनिल कपूर, संजीव कुमार, प्रमोद चौहान, शैलेश कुमार, दीपिका दयालु शामिल रहे। इस दौरान डा. अरविंद बहादुर सिंह, डा. अमरजीत मौर्य, अजय कुमार, ईकांस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed