फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bord meeting of chandausi palika

पालिका बोर्ड मीटिंग में सभासदों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
bord meeting of chandausi palika
चंदौसी के नगर पालिका अस्थायी कार्यालय में गुलडेहरा रोड पर सफाई व्यवस्था ठप होने पर पालिकाध्यक्ष - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी की गांधी पार्क में सात माह बाद हुई बोर्ड मीटिंग में पक्ष-विपक्ष के सभासदों ने जनता पर लगाए यूजर चार्जेज को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के साथ ही यूजर चार्जों को निरस्त करा दिया गया। मीटिंग में शामिल 15 बिंदुओं में से छह निरस्त हो गए तथा नौ बिंदुओं पर हंगामे और संशोधन के साथ स्वीकृति मिली है। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर इंदू रानी पर एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर विस्तार से सूचना न देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। सफाई, बिजली, सड़क, पुलिया, नाला निर्माण को लेकर खूब हंगामा हुआ। एजेंडे में शामिल विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों पर कितना खर्च होगा और कैसे खर्च होगा, मीटिंग में पालिकाध्यक्ष, ईओ व जेई इसका जवाब नहीं दे पाए। बाद में उन्हें स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में सुबह करीब 11 बजे पालिका अध्यक्ष इंदूरानी की अध्यक्षता में मीटिंग शुरू हुई। मीटिंग में शामिल 15 बिंदुओं पर चर्चा हुई। विकास एजेेंडे में शामिल स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, मुख्य कार्यालय के गेटों, कार्यालयों के अनुरक्षण, मोहल्ला लोधियान स्थित बहेड़े वाले ताल का सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। सभासद नईम, धारा, अर्चित अग्रवाल, देवेंद्र कुमार इनका विरोध किया। कहा कि बोर्ड मीटिंग के एजेंडे में सिर्फ इनकी सूचना है, इन कामों पर कितना खर्च होगा, क्या- क्या काम होंगे, इसकी कोई सूचना नहीं है। सभासदों के पूछने के बावजूद पालिका अध्यक्ष, ईओ व जेई निर्माण इसके विषय में जवाब नहीं दे पाए। बाद में इन्हें स्थगित कर दिया गया। 15 बिंदुओं में से नौ बिंदुओं के कार्यों को स्वीकृति मिली। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिन प्रस्तावों को सभासदों ने स्थगित कराने का प्रस्ताव रखा है, उन्हें सभासदों के सुझाव के साथ आगामी मीटिंग में शामिल किया गया जाएगा। संचालन अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने किया। इस मौके पर जेई निर्माण केके अग्रवाल, जेई जलकल अनुज कुमार, सभासद अर्चित अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, नईम, इफ्तेखार पाशा, मेराज बी, विमल चौधरी, धारा सिंह, सचिंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव हुए निरस्त
- मोहल्ला लोधियान स्थित बहेड़े वाले पार्क का सौंदर्यीकरण
-पार्कों के प्रयोग करने पर यूजर चार्जेज लगाने
- नगर में लगी फ्लेक्सी, होल्डिंग लगाने का कार्य ठेके पर देने
-भवनों में लगे सबमर्सिबल से जल दोहन पर शुल्क लगाने
-स्वास्थ्य विभाग, जल कल, मुख्य कार्यालय के गेटों एवं कार्यालयों के अनुरक्षण
-पालिका की आय में वृद्धि के लिए खाली जमीन का उपयोग करने पर विचार
इन स्थानों पर शुल्क की स्वीकृति की लगी मुहर
- सार्र्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल पर दो रुपये यूजर चार्ज वसूलने
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोरोना के चलते जलकर/गृहकर जमा न कर पाने के कारण बोर्ड मीटिंग की प्रत्याशा में अगस्त व सितंबर की छूट की स्वीकृति थी
- सीवर सेक्शन मशीन का शुल्क 1500 रुपये व कॉमर्शियल इस्तेमाल पर 2500 रुपये निर्धारित किया
- घर-घर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज 30 रुपय प्रति माह निर्धारित किया
- ई-रिक्शा संचालन पर 250 रुपये लाइसेंस शुल्क
- फव्वारा चौक की बजाय गांधी पार्क में 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा लगाने की स्वीकृति
- अभिलेखागार की आख्या के अनुसार एक बार तीन लाख रुपये तक की सामग्री खरीदने की स्वीकृति
- पानी के टैंकर का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये निर्धारण पर स्वीकृति
पक्ष और विपक्ष के सभासदों में नाराजगी
चंदौसी। बोर्ड मीटिंग प्रति माह न होने, सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं को लेकर पक्ष व विपक्ष दोनों तरफ के सभासदों में पालिका अध्यक्ष के प्रति जबरदस्त नाराजगी थी। भाजपा के पक्ष के सभासद अर्चित अग्रवाल, धारा सिंह, मोनिका अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, गीता देवी ने कार्य न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग के बाद मिनट बुक तैयार होने पर ही सभासदों ने किए हस्ताक्षर
चंदौसी। बोर्ड मीटिंग की मिनट बुक तैयार न होने से सभासदों ने प्रस्ताव व उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि पहले भी बोर्ड मीटिंग में मिनट बुक तैयार नहीं होती थी, पालिका अध्यक्ष अपने मनमाने ढंग से बाद में तैयार करते हैं। पालिका अध्यक्ष इंदू रानी ने आश्वस्त किया कि मिनट बुक रफ रजिस्टर में तैयार की जा रही है, मीटिंग होते ही इसे बोर्ड मीटिंग रजिस्टर में अंकित कर लिया जाएगा। सभासदों ने भी बाद में हस्ताक्षर करने की बात कही। मीटिंग के बाद मिनट बुक तैयार हुई, इसके बाद ही सभासदों ने हस्ताक्षर किए।
बोले सभासद, जेई निर्माण नहीं उठाते फोन, करते है मनमानी, कई बार हंगामा
चंदौसी। बोर्ड मीटिंग के दौरान सभासद लौंगश्री ने जेई निर्माण पर आरोप लगाया कि उनके वार्ड में सड़क टूटी है, नालियां खराब हैं और सफाई व्यवस्था ठप है। जेई को फोन करते हैं तो वह फोन रिसीव नहीं करते। सभासद अर्चित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से वह रामकृष्ण धर्मशाला के पास क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं। बोर्ड मीटिंग के अतिरिक्त कई बार शिकायती पत्र भी दिया। पर नाले का निर्माण नहीं हुआ। सभासद गीता रानी ने वार्ड में क्षतिग्रस्त पुलिस के निर्माण को लेकर हंगामा किया। सफाई, बिजली, पानी, सड़क, नाला निर्माण आदि समस्याओं को लेकर सभासदों ने कई बार हंगामा किया।

एक बार आपस में उलझे सभासद
चंदौसी। भाजपा सभासद मोनिका अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के पास आकर अपनी समस्याएं गिना रहीं थीं, इसी दौरान पार्टी के दूसरे सभासद ने बीच में कई बार टोक दिया। इसको लेकर मोनिका अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीच में न बोलने की हिदायत दी। अन्य सभासद भी मोनिका अग्रवाल के पक्ष में आ गए और गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed