फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   boom of crosing had been broken

ट्रैक्टर की टक्कर से बूम टूटा,जाम

Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
boom of crosing had been broken
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन
चंदौसी रेलवे क्रासिंग संख्या 36 बी पर रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस को गुजारने के लिए बंद किए रेलवे क्रासिंग को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय रेल प्रशासन में खलबली मच गई। इधर, बूम टूटने से जाम की स्थिति बन गई। आनन फानन में बूम की मरम्मत कर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को गुजारा गया।    
विज्ञापन

  
रविवार को रेलवे क्रासिंग संख्या 36 बी के बूम के टूटने के बाद रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम को तकरीबन साढ़े आठ बजे टूटे बूम की मरम्मत की गई।  इसके बाद यातायात शुरू हो सका। इस बीच करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ। आरपीएफ पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस को गुजारने के लिए रेलवे क्रासिंग बंद कराया गया था। इस बीच अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बूम को टक्कर मारकर तोड़ दिया। मरम्मत के बाद ट्रैफिक को गुुजारा गया है।   इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed