फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bolero car rammed into college wall, five including groom died, five injured

Sambhal News: कॉलेज की दीवार में घुसी बोलेरो कार, दूल्हे समेत पांच की मौत, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bolero car rammed into college wall, five including groom died, five injured
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार में जा घुसी। हादसे में थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर के रहने वाला दूल्हा सूरज (20) समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। एएसपी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी ने सीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। गांव हरगोविंदपुर के रहने वाला सुखराम ने अपने पुत्र सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरसौल निवासी राजू की बेटी अंशू से तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थी। एक बोलेरो गाड़ी पीछे रह गई। इसमें दूल्हा सूरज पाल समेत 10 लोग सवार थे। जुनावई के मेरठ-बदायूं हाईवे पर जनता इंटर कॉलेज के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर कॉलेज की दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तीव्र थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। कार में सभी घायल बुरी तरह फंसे हुए थे। किसी तरफ ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने दूल्हा सूरज पाल समेत आशा (26) पत्नी लाल सिंह, एश्वर्या (03) पुत्री लाल सिंह निवासी गांव हरगोविंदपुर थाना जुनावई, सचिन (22) पुत्र टीटू गांव हिंगवाड़ा जनपद बुलंदशहर, गणेश (02) पुत्र देवा कस्बा खुर्जा जनपद बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कोमल (15) पुत्र सुखराम, चालक रवि (28) पुत्र बच्चू बंजारा, हिमांशी (03) पुत्री लाल सिंह निवासी गण गांव हरगोविंदपुर थाना जुनावई, मधु (18) पत्नी सचिन उर्फ देवा गांव हिंगवाड़ा जनपद बुलंदशहर, देवा (20) पुत्र हुकुम सिंह निवासी खुर्जा जनपद बुलंदशहर घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिनका सीएचसी में उपचार चल रहा है। थाना पुलिस के साथ ही एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी ने सीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जेसीबी से कार काट कर घायलों को बाहर निकाला
जुनावई। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कस्बा जुनावई निवासी राजू यादव ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ था। वह मौके पर था। आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल कार में फंस गए थे। जिससे उसने जेसीबी को बुलाया और जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी भिजवाया।

--------
जुनावई कस्बे में मेरठ-बदायूं हाईवे पर शाम सवा सात बजे करीब जनता इंटर कॉलेज की दीवार से एक बोलेरो कार टकरा गई। कार में दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। इनमें पांच की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed