{"_id":"6a1604f0eb573664bb038cb5","slug":"body-of-youth-missing-for-three-days-found-murder-suspected-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135861-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां में मंगलवार सुबह दस बजे के करीब प्राथमिक विद्यालय के पीछे चरई के खेत में ग्रामीण का शव मिला। लोगों की भीड़ लगी तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस के पहुंचने पर शव की पहचान फुरकान (35) निवासी गांव सलारपुर कलां के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की भाभी जैनब ने बताया कि बीते मंगलवार को फुरकान कामकाज के बाद आठ हजार रुपये घर में आए थे। यह रुपये मेरे पास रख दिए थे। शनिवार की शाम चार बजे गांव के रहने वाले व्यक्ति के साथ संभल शहर से कपड़े लेने जाने की बात कहकर गए थे। उन्होंने सभी रुपये वापस मांग लिए थे। जब लौटकर घर नहीं आए तो हमने प्रधान से देखने के लिए कहा। लेकिन इनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह में जंगल से जब हमारे चचेरे जेठ घास लेने जा रहे थे, तब उन्होंने शव पड़ा हुआ देखा।
सूचना पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने भी पहुंच कर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि बकौल परिजन शनिवार को घर पर शराब पीने की बात कहकर गया था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। किन परिस्थितियों में इसकी मौत हुई है, इसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बताया कि थाना स्तर पर लापता होने की कोई शिकायत नहीं दी गई। बताते चले मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। बकरीद के त्योहार से दो दिन पहले मौत होने से परिवार के लोगों की खुशियां मातम में बदल गईं।