{"_id":"620bfb0f71e87f5b6a32327e","slug":"blackmailed-chandausi-youth-by-sending-obscene-messages-chandausi-news-mbd4189776182","type":"story","status":"publish","title_hn":"यवक को अश्लील संदेश भेज किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यवक को अश्लील संदेश भेज किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मोबाइल पर भेजे गए लिंक को डाउनलोड करना युवक के लिए मुसीबत बन गया है। साइबर अपराधी ने उसके मोबाइल से फोटो और अन्य दस्तावेज ले लिए अब अश्लील संदेश भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। पैसे न देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर उसके परिजन व दोस्तों को भेजने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन से उनके मोबाइल पर लिंक भेजे जा रहे थे। जिसमें आधार कार्ड व पैन कार्ड की सूचना मांगी गई थी। युवक द्वारा कुछ लिंक डाउनलोड कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके आधार व पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करने लगे। अश्लील फोटो डालने का भय दिखाकर 14 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद रुपयों की और मांग की गई। युवक द्वारा रुपये न देने पर आरोपियों ने युवक के व्हाट्सएप एकाउंट पर भद्दे संदेश व अश्लील फोटो डालने शुरू कर दी। पीड़ित युवक ने अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।