फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   black marketing of oxygen in sambhal

200 रुपये की पर्ची देकर 800 रुपये में भर रहे ऑक्सीजन सिलिंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
black marketing of oxygen in sambhal
संभल। ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत पर प्रशासन काबू पा चुका है तो अब कालाबाजारी शुरू हो गई है। जहां ऑक्सीजन सिलिंडर हैं उन्होंने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। आक्सीजन सिलिंडर में दौ सौ रुपये की पर्ची देकर रिफलिंग कर रहे हैं और 800 रुपये वसूल रहे हैं। अगर कोई पर्ची 800 रुपये की मांगता है तो सिलिंडर में रिफलिंग करने से इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मजबूरन लोग 800 रुपये देकर ही सिलिंडर में रिफलिंग करा रहे हैं। दरअसल काफी संख्या में मरीज ऐसे हैं जो अपने घर में ही ऑक्सीजन का सिलिंडर लगाकर उपचार करवा रहे हैं। इसलिए लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर में रिफलिंग की आवश्यकता पड़ रही है। कुछ ही लोग रिफलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य रिफलिंग सेंटर पर तो प्रशासन ने अपने काबू में ले लिया है। जो लोग अभी प्रशासन की नजर में नहीं हैं वह लोग मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। एसडीएम दीपेंद्र यादव का कहना है कि जहां रिफलिंग होती है, उन्हें प्रशासन ने अपने अधीन कर लिया है। यदि कोई ऐसी कालाबाजारी करता पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed