फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   black day of farmers in sambhal today

काला दिवस मनाने को भाकियू की तैयारी पूरी, आज करेगी विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
black day of farmers in sambhal today
चंदौसी। तीन कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बार्डर पर चले रहे धरने के छह माह पूरे पर भाकियू 26 मई को संभल जनपद में जगह जगह विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही कानून वापसी के लिए अपने घरों व वाहनों पर काले झंड़े बांधकर विरोध जताएगी। वही पुलिस प्रशासन भी विरोध प्रदर्शन करने को लिए तैयार हैं। अधिकारियों का दावा है कि लॉकडाउन में सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जनपद के किसान तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में पहले से ही बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। संभल निवासी भाकियू प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शुरू से ही गाजीपुर बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं। तीन कृषि कानून के खिलाफ बार्डर पर शुरू हुए धरना प्रदर्शन को छह माह हो गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन के छह माह पूरे होने पर काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को सभी किसान अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे बांधकर विरोध जताएं। साथ ही गांवों में किसान एकत्र होकर सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed