फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU Asli will protest at the main power station tomorrow

Sambhal News: भाकियू असली कल मुख्य बिजलीघर पर करेगी आंदोलन

Sun, 11 Aug 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
BKU Asli will protest at the main power station tomorrow
संभल। गांव हैदरपुर में शनिवार को भाकियू असली अराजनैतिक की बैठक आयोजित हुई। जिसमें किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सोमवार को संभल के मुख्य बिजलीघर पर आंदोलन करने निर्णयल लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में भाकियू असली अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को मुख्य बिजलीघर पर आंदोलन करेंगे। चेतावनी दी कि जब तक बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की फसलें सूख रही हैं। विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। इसलिए सभी ने विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी ने सहमति जताई है। कहा है कि पहली सितंबर को जुनावई में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को जुटना है और सफल बनाना है। बैठक में रवि चौधरी को युवा तहसील अध्यक्ष और वीरेंद्र सैनी को असमोली ब्लॉक अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान मास्टर जयवीर यादव, चौधरी संजीव गांधी, चौधरी अर्जुन सिंह, निक्सम चौधरी, अरूण सिंह, जिया उल हक, चौधरी सत्यवीर सिंह, दीपक चौधरी, सोमपाल सिंह, इरफान, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed