फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP will sharpen Hindutva agenda in Mandal through Kalki Dham

Sambhal : कल्कि धाम से हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगी भाजपा, पश्चिमी यूपी के कई जिलों पर असर डालेगा PM का दौरा

Sun, 18 Feb 2024 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा नदीम अली, संभल
नदीम अली, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:37 AM IST
सार

समारोह में मुरादाबाद मंडल के साथ-साथ बदायूं-बरेली तथा कुछ अन्य जिलों के भाजपाई भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। साथ ही लोकसभा चुनाव तक के सफर का एजेंडा भी उन्हें मिलेगा।

विज्ञापन
BJP will sharpen Hindutva agenda in Mandal through Kalki Dham
संभल में कल्कि धाम महोत्सव के लिए पंडाल तैयार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री की मौजूदगी कल्कि धाम के काम को रफ्तार देने के साथ मंडल की सियासत में हिंदुत्व के एजेंडे को भी धार देगी। समारोह में मुरादाबाद मंडल के साथ-साथ बदायूं-बरेली तथा कुछ अन्य जिलों के भाजपाई भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। साथ ही लोकसभा चुनाव तक के सफर का एजेंडा भी उन्हें मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए 19 फरवरी को संभल आएंगे। लोकसभा के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का संभल दौरा मंडल की सियासत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का भाषण मुरादाबाद मंडल के भाजपाइयों में जोश भरने का काम कर सकता है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडल सभी छह सीटों (मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर और नगीना) पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सीट (रामपुर, मुरादाबाद और संभल) सपा के खाते में आई तो तीन (अमरोहा, बिजनौर और नगीना) बसपा के। हालांकि 2022 में रामपुर के सांसद आजम खां के इस्तीफे के बाद हुए उप चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी। भाजपा मुरादाबाद मंडल की लोकसभा सीटों को लेकर काफी गंभीर है। पार्टी का फोकस भी मंडल की छह सीटें हैं ताकि लोकसभा के चुनाव में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके। 


2014 के लोकसभा चुनाव में मंडल की सभी सीटों पर जीती थी भाजपा
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा 2024 में 2014 का इतिहास दोहराना चाहती है। चुनाव का एलान होने से कुछ दिन पहले पीएम का दौरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed