{"_id":"64949d7e7019ff53980672e4","slug":"bjp-will-complain-to-the-chief-minister-if-strict-action-is-not-taken-in-the-case-of-dharamveers-death-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-8-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धर्मवीर की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपाई मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धर्मवीर की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपाई मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर मिलक निवासी धर्मवीर (21) पुत्र वेदपाल की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा। भाजपाई जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अनामिका यादव का कहना है कि जो भी इस मामले में दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा नेता भुवनेश्वर राघव ने धर्मवीर की मौत सर्पदंश से होने का कारण लिखने वाले चिकित्सक के खिलाफ सीएमओ डाॅ. तरन्नुम रजा से कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि जब धर्मवीर की मौत सर्पदंश से नहीं हुई तो चिकित्सक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट किस आधार पर सर्पदंश से तैयार की है। उस चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई। सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की जांच करा रही हैं। जल्द ही चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेता भुवनेश्वर राघव का कहना है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए जाएंगे। यदि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की जाएगी। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अनामिका यादव ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें भी उन्होंने एसीएमओ डा. कुलदीप आदिम से पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस घटना को लेकर नाराजगी भी जताई। मालूम हो गांव साकिन शोभापुर मिलक निवासी धर्मवीर को भराव करते समय पुलिस ने पकड़ लिया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने के साथ ही मारपीट की थी। 24 मई की सुबह धर्मवीर का शव निर्माणाधीन मकान में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला था। जबकि धर्मवीर की मौत का कारण सर्पदंश से होना लिखा गया था।
विज्ञापन
लोकेंद्र कुमार त्यागी ने लिया कैलादेवी थाने का चार्ज
धर्मवीर के मामले में फंसे थाना प्रभारी संजीव कुमार और दरोगा शाहिद व दोनों सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर के आदेश पर हुई है। अब कैलादेवी थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी को बनाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम को पहुंचकर थाने का कार्यभार भी संभाल लिया है।