फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP wants to bring feudalism in the country: Dharmendra Yadav

देश में सामंतवाद लाना चाहती है भाजपा : धर्मेंद्र यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to bring feudalism in the country: Dharmendra Yadav
गवां। हरिबाबा जनता इंटर काॅलेज गवां में रविवार को सपाइयों ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना की। कहा कि समाज में जाति और धर्म के नाम पर नफरत भाजपा ने फैलाई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और प्रताड़ित अगड़ों की लड़ाई हमेशा समाजवादी पार्टी ने लड़ी है। हम आगे भी लड़ते रहेंगे। देश में सबसे बड़ा मुद्दा इस समय बेरोजगारी है। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। खेत की रखवाली करने के बावजूद किसान अपनी फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर देश में नया कानून लाना चाहती है। भाजपा देश में सामंतवाद लाना चाहती है। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी ने बदायूं से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, अमित यादव, रामप्रसाद, सीताराम, अभय प्रताप सिंह, तरुण प्रताप, हरीशपाल सिंह, वीपी गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed